तिब्बत में हिमनदी के झील फटने से नेपाल में कोहराम: 1000 लोग बहे

तिब्बत में बुधवार को पहले भूकंप और फिर लैंडस्लाइड की घटना घटी, जिसके कारण नेपाल में बाढ़ आ गई है. इस बाढ़ में 1,000 लोगों के बहने की आशंका जताई जा रही है. 300 लोग अब भी फंसे हैं, जबकि 8 लोगों की मौत हो गई है. बाढ़ का असर बिहार के सीमावर्ती इलाकों में भी देखा गया है. चंपारण, बेतिया और मधुबनी जैसे जिलों में अलर्ट जारी किया गया है.ई-कांतिपुर के मुताबिक तिब्बत में बुधवार सुबह 8 बजे के आसपास 4.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. इसके कुछ देर बाद लेंडे नदी के पास लैंडस्लाइड की घटना घटी, जिसके कारण नदियों का मार्ग अवरुद्ध हो गया और रसुआ नदी का पानी नेपाल की तरफ आ गया.नेपाल और चीन के वैज्ञानिक इस बात की जांच कर रहे हैं कि लैंडस्लाइड किस ओर से आया है? साथ ही यह भी जानकारी जुटाई जा रही है कि क्या हिमनदी झील फट गई है?

बाढ़ से नेपाल में कोहराम मचा

नेपाल में बाढ़ से कोहराम मच गया है. अब तक 8 लोगों के मौत की खबर है. 1000 लोगों के बाढ़ में बह जाने की आशंका है. वहीं बाढ़ में 300 वाहनों के भी बह जाने का अनुमान है. नेपाल आर्मी ने बाढ़ग्रस्त इलाकों में रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है. बचाव अभियान के लिए 7 हेलीकॉप्टर और 35 बचावकर्मी तैनात किए गए.वहीं नेपाल सरकार का कहना है कि अभी भी 345 पर्यटक से संपर्क नहीं हो पा रहा है. पानी के अचानक आ जाने के कारण बचाव काम भी ठीक से नहीं हो पा रहा है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts