नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2027 के पहले सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए आईआईटी को छोड़कर एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य संस्थानों में एडमिशन पाने के इच्छुक स्टूडेंट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. अप्लाई करने की अंतिम तारीख 22 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है. इसके बाद उम्मीदवार लेट फीस के साथ 26 नवंबर तक फॉर्म भर सकेंगे. एनटीए ने आवेदन में करेक्शन, परीक्षा की तारीखों, एलिजिबिलिटी, फीस और दूसरे सेशन के शेड्यूल की जानकारी भी जारी की है.एनटीए के अनुसार, जेईई मेन 2027 की परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी.पहला सत्र जनवरी और दूसरा अप्रैल में होगा.
- बिना लेट फीस आवेदन की अंतिम तारीख: 22 नवंबर 2026
- लेट फीस के साथ आवेदन: 23 से 26 नवंबर 2026
- आवेदन में करेक्शन का मौका: 27 से 29 नवंबर 2026
- पहले सेशन की परीक्षा: 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027
- सिटी इंटिमेशन स्लिप: 30 दिसंबर 2026
- एडमिट कार्ड: 13 जनवरी 2027
ऐसे करें आवेदन
- 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
- 2. होमपेज पर जेईई मेन 2027 सत्र 1 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
- 3. अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें.
- 4. लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें.
- 5. आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और एजुकेशनल जानकारी भरें.
- 6. जरूरी डॉक्यूमेंट, फोटो और सिग्नेचर तय फॉर्मेट में अपलोड करें.
- 7. अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन फीस जमा करें.
- 8. फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.
कितनी देनी होगी आवेदन फीस?
- सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 1,000 रुपये है और महिलाओं के लिए 800 रुपये है.
- जनरल-EWS/OBC-NCL वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 900 रुपये और महिला उम्मीदवारों को 800 रुपये देने होंगे.
- SC/ST/PwD/PwBD श्रेणी के पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 500 रुपये निर्धारित है.
जेईई मेन 2027 के लिए एलिजिबिलिटी
- 2025 या 2026 में 12वीं पास और 2027 में परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
- परीक्षा के लिए अधिकतम आयु सीमा तय नहीं है.
- उम्मीदवार 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास करने के बाद लगातार तीन वर्षों तक जेईई मेन में शामिल हो सकते हैं.
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सिग्नेचर
- कक्षा 10वीं का प्रमाणपत्र या मार्कशीट
- दिव्यांगता प्रमाणपत्र या UDID कार्ड, अगर लागू हो
- लिखने में असमर्थता से संबंधित प्रमाणपत्र, अगर लागू हो
- विदेशी नागरिकों और संबंधित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए पासपोर्ट संबंधी दस्तावेज
जेईई मेन 2027 सत्र 2 का शेड्यूल
एनटीए ने दूसरे सेशन की परीक्षा के लिए भी तारीखें घोषित कर दी हैं. उम्मीदवारों को इन तारीखों के अनुसार आवेदन और परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए.















