ठंडे मौसम में बहुत जल्दी फ्लू हो जाता है या फिर आप जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं तो इसके लिए बार-बार दवाएं लेने की बजाय आप देसी नुस्खे आजमा सकते हैं. इम्यूनिटी अगर सही रहे तो मौसमी फ्लू जैसे जुकाम, खराश, खांसी से आप बचे रहते हैं. इसी तरह से सर्दी के दौरान घुटनों, कोहनियों जैसे जोड़ों वाली जगह की मसल्स या हड्डियों को गर्माहट की जरूरत होती है. इसके लिए आप कुछ देसी चीजों से बना लेप लगा सकते हैं.नेचुरल चीजें हमारी सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाती हैं और इसी वजह से हल्की-फुल्की स्वास्थ्य समस्याओं के लिए घरेलू नुस्खे बेस्ट माने जाते हैं. सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह अक्सर हेल्दी रहने के कई टिप्स शेयर करती रहती हैं. उन्होंने सीजनल फ्लू के लिए एक सूप बताया है जो इम्यूनिटी बूस्ट करेगी और जोड़ों के दर्द से राहत के लिए देसी लेप बताया है.
घुटने के दर्द के लिए लेप
इनग्रेडिएंट्स करें नोट
- 1 चम्मच अरंडी का तेल (कैस्टर ऑयल)
- 1 चम्मच शहद
- 1 चम्मच दालचीनी का पाउडर
- 1 ट्यूब चूना
लेप कैसे बनाएं?
कैस्टर ऑयल के साथ सारे इनग्रेडिएंट्स को मिलाकर एक चिकना पेस्ट तैयार कर लें. ये न तो ज्यादा गाढ़ा हो और न ही बहुत पतला. बस ये आसानी से त्वचा पर लगना चाहिए. इस लेप को आप घुटनों या शरीर के जिस जोड़ में भी दर्द हो, वहां लगाएं.
फ्लू के लिए रेमेडी
नोट करें इनग्रेडिएंट्स
- 1 छोटा चम्मच घी
- 3 कुटी हुई काली मिर्च
- लहसुन की 2 कलियां
- अदरक के 2 टुकड़े
- 1 कद्दूकस किया हुआ आंवला
- 3 कप पानी
- हरा धनिया
- नमक (स्वादानुसार)
बनाने का तरीका
एक पैन में 1 छोटा चम्मच घी गरम करें. इसमें 3 कुटी हुई काली मिर्च, लहसुन की 2 कलियां, अदरक के 2 टुकड़े और 1 कद्दूकस किया हुआ आंवला डालें. 1-2 मिनट तक भूनें. 3 कप पानी डालें और 5 मिनट तक उबालें.सर्व करने से ठीक पहले हरा धनिया और नमक डालें. गरमागरम परोसें.
कैसे मिलेगा इस सूप से फायदा?
- आंवला विटामिन C से भरपूर होता है, इसलिए इम्यूनिटी को बूस्ट करता है.
- अदरक पारंपरिक रूप से गले को आराम देने और शरीर में गर्माहट लाने काम काम करती है.
- लहसुन में एलिसिन और अन्य सल्फर कंपाउंड होते हैं, जिनमें एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं.
- काली मिर्च में पाइपेरिन होता है, जो शरीर में गर्माहट लाता है और आपको रिलैक्स महसूस कराता है.
- देसी घी आपके शरीर को हेल्दी फैट देता है और इस सूप को अधिक पौष्टिक बनाता है.
- हरा धनिया भी कई एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और स्वाद बढ़ाने के साथ ही ताजगी देता है.














