गोली मारने की घटना के 04 अभियुक्त गिरफ्तार.

बाँदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बबेरू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।थाना बबेरू क्षेत्र ग्राम फुफुंदी में गोली मारने की घटना में शामिल 04 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीती रात ग्राम फुफुंदी निवासी सन्तू ने थाना बबेरू पर सूचना दी कि उसके भाई और भतीजों ने पारिवारिक कारणों के चलते उसके लड़के को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर स्थानीय पुलिस और उच्च अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायल को इलाज के लिए चिकित्सा महाविद्यालय बाँदा भेजा, जहाँ से चिकित्सकों ने उसे कानपुर के लिए भेज दिया।तहरीर के आधार पर थाना बबेरू पर अभियोग पंजीकृत किया गया और कस्बा बबेरू ओरन रोड से 04 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके पास से पुलिस को 01 तमंचा 12 बोर – घटना में प्रयुक्त- 04 जिंदा कारतूस 12 बोर, 01 लोहे की बरछी, बरामद हुई है।गिरफ्तार अभियुक्त रामू उर्फ राममूरत पुत्र रमेश निवासी ग्राम फुफुंदी थाना बबेरू जनपद बाँदा,सीमू उर्फ शिवमूरत पुत्र रमेश निवासी ग्राम फुफुंदी थाना बबेरू जनपद बाँदा, चुक्कु उर्फ देवमूरत पुत्र रमेश निवासी ग्राम फुफुंदी थाना बबेरू जनपद बाँदा,व रमेश पुत्र चुन्नीलाल निवासी ग्राम फुफुंदी थाना बबेरू जनपद बाँदा को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts