खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण पर FIR,

उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद किए गए शुद्धिकरण अनुष्ठान को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच बेंगलुरु पुलिस ने शुक्रवार (4 सितंबर) को उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कई सदस्यों और पदाधिकारियों के खिलाफ जीरो FIR दर्ज की.पुलिस के मुताबिक यह मामला कांग्रेस के एसटी विभाग के पूर्व उपाध्यक्ष टी.आर. रामप्पा की 31 अगस्त को दी गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया था. इसके दो दिन बाद 10 अगस्त को बीजेपी के कुछ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उसी जगह पर शुद्धिकरण किया

जातिवादी सोच को बढ़ावा देने का आरोप

शिकायत में कहा गया है कि उन्होंने कहा कि यह काम जानबूझकर जातिवादी सोच को बढ़ावा देने के लिए किया गया था, ताकि यह दिखाया जा सके कि खरगे (जो अनुसूचित जाति समुदाय से आते हैं) की मौजूदगी के कारण मैदान अपवित्र हो गया था. इस पूरे मामले पर कांग्रेस ने नाराजगी जारी की थी. ये मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है.

उत्तराखंड BJP अध्यक्ष का भी जिक्र

शिकायत में उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का भी जिक्र किया गया है. आरोप है कि उन्होंने मीडिया से बात करने के दौरान शुद्धिकरण कार्यक्रम का बचाव और समर्थन किया. बेंगलुरु की विधान सौध पुलिस ने महेंद्र भट्ट और पार्टी के अन्य सदस्यों के खिलाफ जीरो FIR दर्ज की है.

किन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने बताया कि कानूनी राय लेने के बाद 4 सितंबर को मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 की धारा 7(1)(c), 7(1)(d) और 7(1); अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 3(1)(u); और भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 196(1)(b) के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की कि 31 अगस्त को मिली लिखित शिकायत पर कानूनी राय लेने के बाद ज़ीरो FIR दर्ज की गई. आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

राहुल गांधी का बीजेपी, RSS पर हमला

इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे की उत्तराखंड में हुई सभा के बाद शुद्धिकरण का मुद्दा उठाया था. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ SC और ST एक्ट के तहत FIR दर्ज करने की मांग की थी. उन्होंने राहुल ने BJP और RSS पर निशाना साधते हुए और कहा था कि समाज में हर कदम पर दलितों के साथ भेदभाव होता है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts