खतौली में महिला से छेड़छाड़, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

मुजफ्फरनगर। खतौली कोतवाली क्षेत्र में सुबह मॉर्निंग वॉक से घर लौट रही एक महिला के साथ एक युवक द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद घटना को लेकर इलाके में चर्चा शुरू हो गई।

बताया गया कि महिला सुबह के समय मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थी। वॉक करने के बाद वह वापस अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से एक युवक आया और महिला के साथ छेड़छाड़ करने के बाद अचानक उल्टे पांव भागने लगा। युवक की इस हरकत से महिला घबरा गई और उसने शोर मचाते हुए युवक का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वह तेजी से भाग निकला।

महिला द्वारा युवक को पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी गई। इसी बीच मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई, जिसमें युवक महिला के पीछे आता और वारदात के बाद भागता हुआ दिखाई दे रहा है।

घटना के बाद महिला और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने और आरोपी की पहचान के प्रयास में लगी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts