बेगराजपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर,

मुजफ्फरनगर। औद्योगिक क्षेत्र बेगराजपुर में उद्यमियों की लगातार शिकायतों के बाद बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। उद्यमियों ने जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठकों में औद्योगिक क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित खोखों, ढाबों, पान की दुकानों, साइकिल पंचर की दुकानों सहित अन्य अस्थायी अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। उनका कहना था कि इन अतिक्रमणों के कारण असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बना रहता है और आकस्मिक स्थिति में सर्विस वाहन, एंबुलेंस तथा फायर ब्रिगेड को आने-जाने में परेशानी होती है। फैक्ट्रियों में चोरी और सड़क पर असामाजिक गतिविधियों को लेकर भी उद्यमियों ने चिंता जताई थी।

शिकायतों के क्रम में 23 सितंबर को यूपीसीडा के वरिष्ठ प्रबंधक (सिविल) ब्रह्म सिंह के नेतृत्व में पुलिस चौकी बेगराजपुर और थाना मंसूरपुर के पुलिस बल के सहयोग से अभियान चलाया गया। बुलडोजर की सहायता से औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर संचालित करीब 50 खाने के ढाबे, पान के खोखे, साइकिल पंचर की दुकानें और अन्य अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। कार्रवाई के बाद औद्योगिक क्षेत्र को अतिक्रमणमुक्त कराया गया।

अतिक्रमण हटने से क्षेत्र में आवागमन सुचारु होने तथा औद्योगिक गतिविधियों के लिए बेहतर वातावरण बनने की उम्मीद है। अधिकारियों ने भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की बात कही। अभियान में सहयोग के लिए पुलिस प्रशासन का आभार भी जताया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts