पिन्ना हत्याकांड में नामजद आरोपी गिरफ्तार.

मुजफ्फरनगर। कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम पिन्ना के पास शामली रोड पर हुई 50 वर्षीय सुभाष की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सुभाष पुत्र रणवीर निवासी ग्राम किनौनी, थाना शाहपुर की हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया था। मामले के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थीं।

पुलिस ने घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा अपराध संख्या 402/2026 के तहत धारा 191(2), 191(3), 109(1), 103(1) व 3(5) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया था। गठित पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी बंटी उर्फ राहुल पुत्र उधल उर्फ उदयवीर निवासी ग्राम किनौनी, थाना शाहपुर को बुधवार 16 सितंबर को लकड़संधा फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 40 वर्ष है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, हत्याकांड में वांछित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश और अन्य आवश्यक कार्रवाई कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts