भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) इंदौर की ओर से कॉमन एडमिशन टेस्ट CAT परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार 29 नवंबर को इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं। वे आज आईआईएम की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल जैसे एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को उपयोग करना होगा।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
आईआईएम इंदौर की ओर से CAT Admit Card 2026 जारी कर दिया गया ह है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद CAT Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें
कितनी शिफ्ट में होगी परीक्षा
कैट परीक्षा का आयोजन विभिन्न एग्जाम सेंटर में 3 शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 8.30 बजे से लेकर सुबह 10.30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12.30 बजे से लेकर दोपहर 2:30 बजे तक और तीसरी शिफ्ट शाम 4.30 बजे से लेकर शाम 6:30 बजे तक संचालित की जानी है। परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जरूरी जानकारी जैसे एग्जाम सेंटर का नाम, रोल नंबर, अपना नाम और शिफ्ट आदि की जांच ध्यान से कर लें।















