भारत-न्यूजीलैंड चौथे T20I मैच की सभी टिकटें बिकी .

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज चल रही है. तीन मुकाबले हो चुके हैं. तीनों में भारत ने शानदार जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. तीसरे टी20 में तो वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने न्यूजीलैंड को बुरी तरह धो दिया. अभिषेक ने तूफानी पारी खेलते हुए शतक लगाया. अब चौथे टी20 की बारी है. भारतीय टीम का क्रेज इतना ही है कि चौथे टी20 की सभी टिकटें बिक चुकी हैं. बड़ी संख्या में फैंस मुकाबला देखने आने वाले हैं.

भारतीय टीम का जलवा बरकरार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा T20I ईडन पार्क, ऑकलैंड में 30 अक्टूबर को खेला जाएगा. भारतीय टीम का जलवा देखने के लिए स्टेडियम पहले से ही हाउसफुल हो चुका है. ईडन पार्क में पिछले 11 साल का रिकॉर्ड टूट जाएगा. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने आगामी मैच को लेकर बड़ी जानकारी दी है. कहा गया है कि 30 अक्टूबर को होने वाले मैच की सभी टिकटें बिक गई हैं. ईडन पार्क की क्षमता करीब 41000 है. इसका मतलब है कि पूरा मैदान खचाखच भरा रहेगा. 2015 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच हुए सेमीफाइनल मैच के बाद पहली बार इतने फैंस मैदान पर आएंगे. 11 साल बाद अब बड़ा रिकॉर्ड टूटने वाला है.

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने मचाई तबाही

तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने खूब तबाही मजाई है. इस वजह से ही चौथे टी20 मैच की सारी टिकटें आसानी से बिक गई हैं. भारतीय टीम को तीसरे मुकाबले में 199 रनों का लक्ष्य मिला हुआ था. टीम इंडिया ने आसानी से ये मैच जीत लिया. इस बार अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करने आए. दोनों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. वैभव और अभिषेक ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 43 गेंदों में 133 रनों की साझेदारी कर मैच एकतरफा कर दिया. न्यूजीलैड के गेंदबाज पर दोनों को देखते ही रह गए. वैभव ने 19 गेंदों में 45 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 4 सिक्स लगाए.

वहीं दूसरी तरफ अभिषेक शर्मा ने तो कहर ढा दिया. उन्होंने 38 गेंदों में 113 रन बना डाले. अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 11 सिक्स लगाए. मैदान के चारोंं तरफ उन्होंने शॉट्स मारे. न्यूजीलैंड के किसी भी बल्लेबाजो को उन्होंने नहीं छोड़ा. भारत ने आसानी से 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. भारतीय टीम ने अभी तक तीनों मैचों में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts