एनएचएम संविदा कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, 8 अक्टूबर से हड़ताल की चेतावनी.

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मयंक ठाकुर के आह्वान पर सोमवार को एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने आंदोलन के प्रथम चरण की शुरुआत की। जिले में कार्यरत संविदा कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर अपने कार्य का निर्वहन करते हुए सरकार के प्रति विरोध दर्ज कराया। जिला अध्यक्ष डॉ. सचिन जैन ने बताया कि जिला चिकित्सालय पुरुष, जिला महिला चिकित्सालय समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सा अधीक्षकों को ज्ञापन भी सौंपे गए।

सीएचसी बघरा में डॉ. राहुल वर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन दिया। गालिबपुर, पुरकाजी, खतौली, शाहपुर और बुढ़ाना में भी एनएचएम संविदा कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे। जिला महिला चिकित्सालय में संजय कुमार और डॉ. सुदेश वर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। वहीं सीएचसी मुख्यालय पर डॉ. अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।

डॉ. राहुल वर्मा ने बताया कि प्रदेशभर में एक लाख से अधिक एनएचएम संविदा कर्मचारी आंदोलन के प्रथम चरण में काली पट्टी बांधकर कार्य कर रहे हैं। डॉ. फैसल सिद्दीकी ने कहा कि अगले तीन दिनों तक विरोध जारी रहेगा। इसके बाद भी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो 8 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार कर पूर्ण हड़ताल की जाएगी। जिला अध्यक्ष डॉ. सचिन जैन ने इसे सरकार के लिए आखिरी चेतावनी बताते हुए कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों के समाधान की मांग कर रहे हैं। सरकार समय रहते सकारात्मक पहल करती है तो आंदोलन को आगे बढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts