कला के रंगों से विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता और विकसित भारत का संदेश.

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में विभिन्न रचनात्मक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट्स, श्री राम कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में स्वच्छता अभियान और भारत नशा मुक्ति अभियान जैसे सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों पर विद्यार्थियों ने आकर्षक पोस्टर तैयार किए। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं, राष्ट्रीय प्रतीकों और विकसित भारत 2047 जैसे विषयों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों की कला, कल्पनाशीलता और सामाजिक जागरूकता का सुंदर समन्वय देखने को मिला।फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट्स के निदेशक डॉ. मनोज धीमान ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारियों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। कला केवल सौंदर्य की अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि सामाजिक संदेशों और विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि देश की विकास यात्रा में युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और इस तरह के आयोजन उनमें रचनात्मकता, जिम्मेदारी तथा सकारात्मक सोच को मजबूत करते हैं।

पोस्टर मेकिंग में तनीषा ने प्रथम, अलीशा तारिक ने द्वितीय और जाह्नवी सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार नरगिश, राधिका शर्मा, पूजा निर्वाल, अजीत सैनी, अंजलि और तुलसी को मिला। रंगोली प्रतियोगिता में ग्रुप नंबर एक प्रथम, ग्रुप नंबर तीन द्वितीय तथा ग्रुप नंबर 13 और 15 संयुक्त रूप से तृतीय रहे। विभिन्न समूहों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मीनाक्षी काकरान, डॉ. अनु, बिन्नू पुंडीर, रजनीकांत, रीना त्यागी, मयंक सैनी, मुक्त सैनी और ऑनर शहजादी का योगदान रहा। विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की गई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts