एक घंटे में मिला 4 साल का खोया बच्चा.

बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन मुस्कान ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। डायल-112 की पुलिस टीम ने गुम हुए 4 वर्षीय मासूम बच्चे को महज 1 घंटे के भीतर खोजकर सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया। बच्चे को वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस कर्मियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।डायल-112 पर एक राहगीर ने सूचना दी कि एक छोटा बच्चा रास्ते में अकेला भटक रहा है और उसे अपने घर व परिजनों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है। सूचना मिलते ही तैनात कर्मी रोहित कुमार एवं चालक अभिषेक कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे और बच्चे को अपने संरक्षण में लिया। पुलिस कर्मियों ने पहले बच्चे से प्रेमपूर्वक और संवेदनशीलता के साथ बातचीत की, उसे पानी पिलाया और डर दूर किया। इसके बाद सूझबूझ, तत्परता और अथक प्रयास से आसपास के लोगों से पूछताछ कर बच्चे के परिजनों की तलाश शुरू की। काफी प्रयासों के बाद परिजनों का पता चला और उनसे संपर्क कर मौके पर बुलाया गया।

परिजनों के मौके पर पहुंचने पर आवश्यक पहचान और तस्दीक की गई। इसके बाद बच्चे को सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। काफी समय से अपने बच्चे को लेकर परेशान परिजनों ने बच्चे को अपने बीच पाकर पुलिस टीम को धन्यवाद दिया। सराहनीय कार्य पर पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल ने कहा ऑपरेशन मुस्कान सिर्फ एक अभियान नहीं है, ये हमारा संकल्प है कि बांदा का कोई भी बच्चा अकेला, भटका हुआ और असहाय न रहे।पिआरवी जवानों ने साबित कर दिया कि पुलिस की वर्दी में सिर्फ डंडा नहीं, दिल भी धड़कता है। 1 घंटे में बच्चे को उसके मां-बाप से मिलाना यही असली पुलिसिंग है। मैं बांदा की जनता से अपील करता हूं अगर कहीं भी कोई बच्चा अकेला, रोता हुआ या भटका हुआ दिखे तो उसे नजरअंदाज मत करो, तुरंत 112 पर कॉल करो। आपकी एक कॉल किसी मां की गोद उजड़ने से बचा सकती है। इस सराहनीय कार्य के लिए कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts