मुजफ्फरनगर। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन जनपद शाखा मुजफ्फरनगर की मासिक बैठक भोपा रोड स्थित पेंशन भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष इंजी. बीआर शर्मा ने की, जबकि संचालन महामंत्री इंजी. डीके गुप्ता ने किया। बैठक में पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं, आठवें वेतन आयोग में पेंशन पुनरीक्षण को शामिल कराने तथा संगठन को मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
संगठन के वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष इंजी. लोकेश चंद्र और संरक्षक वेदप्रकाश सिंघल ने पेंशनर्स से जुड़ी समस्याओं पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गठित आठवें वेतन आयोग में पेंशन पुनरीक्षण को शामिल कराने के लिए विभिन्न पेंशनर्स संगठन अपने-अपने स्तर से प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर अपनी मांगों को प्रभावी ढंग से सरकार के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स के हितों की रक्षा के लिए सभी संगठनों को एकजुट होकर प्रयास करने की आवश्यकता है।
संगठन के वरिष्ठ सदस्य इंजी. करण सिंह ने बताया कि अब कई बैंकों के माध्यम से भी जीवन प्रमाण पत्र जनरेट किए जा रहे हैं। इससे पेंशनर्स को जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने में सुविधा मिल रही है। इंजी. बीबी गुप्ता ने सदस्यों से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय योगदान देने की अपील की। साथ ही पारिवारिक पेंशन प्राप्त करने वाले सदस्यों को भी संगठन से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया।
अध्यक्ष इंजी. बीआर शर्मा ने कहा कि आठवें वेतन आयोग में पेंशन पुनरीक्षण को शामिल कराने के लिए पड़ोसी जनपदों के संगठन पदाधिकारियों से संपर्क किया जाएगा और आपसी विचार-विमर्श के बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
बैठक में प्रेमचंद, वेदप्रकाश अग्रवाल, उमेश चंद्र वर्मा, सुभाष अग्रवाल, केसी त्यागी, शिव कुमार त्यागी, योगेंद्र शर्मा, असलम त्यागी, बालगोविंद, बाबूखान, योगेश कुमार, विजय मित्तल, आरके गोयल, यूसी कुलश्रेष्ठ, मदन गोपाल और रामबीर सिंह सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।















