आगरा में 20 लाख रुपये की कमेटी के लेनदेन को लेकर विवाद, सात लोगों पर FIR.

आगरा। मंटोला थाना क्षेत्र में कमेटी के 20 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद सामने आया है। रुपये वापस मांगने पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पीड़ित आमिर ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

मुकदमे में जाफर उर्फ मौना, हाजी गुड्डू, अनवर और चांद के अलावा सोहेल, फैजान और अली शाबरी को भी आरोपी बनाया गया है।

पीड़ित के मुताबिक, वर्ष 2021 में दो कमेटियां डाली गई थीं। इनमें 10-10 लाख रुपये का लेनदेन हुआ था। आरोप है कि कमेटियों से जुड़े रुपयों को लेकर विवाद शुरू हुआ। रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने कथित तौर पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित का कहना है कि मामले में पहले समझौता भी हुआ था, लेकिन इसके बावजूद उसे रकम वापस नहीं मिली। इसके बाद आमिर ने मंटोला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।मंटोला पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts