बांदा। जिले में अपराधियों को हथियार सप्लाई करने वाली एक फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर चल रहे ऑपरेशन के तहत नरैनी थाना पुलिस ने ग्राम मोतियारी में छापा मारकर अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी है।मौके से पुलिस ने 2 शातिर हथियार तस्करों को रंगे हाथ दबोच लिया। इनके पास से 9 अवैध तमंचे, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने की पूरी फैक्ट्री बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी देवीदीन (निवासी पन्ना मध्यप्रदेश) और रामस्वरूप उर्फ मुल्ला (निवासी मोतियारी) अपने घर में ही तमंचे बनाकर बांदा समेत आसपास के जिलों में 7 से 8 हजार रुपये में बेचते थे।थाना प्रभारी नरैनी की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क की तलाश में जुट गई है। दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। एसपी पलाश बंसल ने कहा कि जिले में अवैध हथियारों का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा























































