बाँदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने अवैध असलहा रखने वालों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई छेड़ दी है। एसपी के सख्त निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूसों के साथ दबोच लिया है। कोतवाली नगर पुलिस शहर में गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि मोहल्ला गंगानगर में एक अर्ध निर्मित प्लॉट में एक व्यक्ति अवैध तमंचा लेकर घूम रहा है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए मौके पर छापा मारा। पुलिस को देख भागने की कोशिश कर रहे व्यक्ति को दौड़ाकर पकड़ लिया गया।
तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए।पकड़े गए अभियुक्त की पहचान राजाराम पुत्र बिंदा निवासी बाबा तालाब, कोतवाली नगर, बांदा के रूप में हुई है।इस गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने सख्त लहजे में कहा जनपद में अवैध असलहा संस्कृति को जड़ से खत्म करना हमारी प्राथमिकता है। मेरा स्पष्ट संदेश है कि जो भी अवैध हथियार लेकर घूमेगा या अपराध करने की सोचेगा, उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। शहर हो या देहात, हर जगह मुखबिर तंत्र सक्रिय है। राजाराम जैसे लोग जो शांति भंग करने की कोशिश करेंगे, उनके लिए जेल ही एकमात्र जगह है। कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई के लिए टीम को शाबाशी देता हूं। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली नगर में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया है।















