भास्कार न्यूज उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर के भैंसी क्षेत्र में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 04 अक्टूबर 2024 को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस और मिशन शक्ति फेज-05 के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम “टॉक शो विथ आइडल्स” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं को कबड्डी खेल और सशक्तिकरण के माध्यम से रूढ़िवादिता को तोड़ते हुए जागरूक करना था।ज़ीनत चौधरी ने इस कार्यक्रम में बालिकाओं को प्रशिक्षित करने और उन्हें कबड्डी खिलाड़ी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने ग्रामीण बालिकाओं को खेल के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के डॉ. राजीव कुमार और अन्य अधिकारियों ने महिलाओं और बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। विभिन्न हेल्पलाइन नंबर्स के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वुमन हेल्पलाइन 181, और पुलिस हेल्पलाइन 112 प्रमुख थे।छात्राओं ने अपने विचार भी साझा किए और आइडल्स के साथ संवाद स्थापित किया। प्रतिभागी बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया, और कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाने वाली उमा रानी, इशिका मित्तल और अन्य शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।
















