युवा मोर्चा ने आत्मनिर्भर भारत-संकल्प अभियान सम्मेलन आयोजित किया

बाँदा-भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शहर में स्थित एक मैरिज हॉल में आत्मनिर्भर भारत हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी के निमित्त युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे जितेंद्र सेंगर एमएलसी विशिष्ट अतिथि रामकिशोर साहू जिला प्रभारी भाजपा बांदा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत इस कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा बांदा के जिला अध्यक्ष मोहित गुप्ता ने की। जितेंद्र सेंगर जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि भारत की बागडोर इस समय ऐसे नेता के हाथ में है। जिसने अपनी क्षमता से भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। जब हम स्वदेशी अपनाते हैं तो हम देश की मिट्टी से जुड़ते हैं अपने लोगों के श्रम को सम्मान देते हैं। और देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक कदम बढ़ाते हैं ।उन्होंने सभी युवा साथियों को स्वदेशी अपनाने की अपील की, विशिष्ट अतिथि राम किशोर साहू ने कहा कि हमें विदेशी वस्तुओं को अपनाने की बजाए स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना चाहिए। जिससे हमारा भारत आत्मनिर्भर बनेगा और दुनिया में उसका मान बढेगा जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी कल्लू राजपूत ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री जी ने आवाह्न किया है कि लोकल फॉर वोकल जैसे अभियान इसी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। स्वदेशी स्वभाषा और स्वाभूषा तीनों मिलकर हमें याद दिला रहे हैं। कि हमारी शक्ति हमारी संस्कृति और हमारी उद्योग कुशलता ही हमें आत्मनिर्भर भारत की ऊंचाइयों तक ले जाएगी। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहित गुप्ता ने अपने युवा साथियों से कहा कि हम अपने देश में बने उत्पादों को अपने और अपने देश की अर्थव्यवस्था मजबूत करें हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी हमारा मंत्र है हमारा लक्ष्य है। और यही हमारी शक्ति है। कार्यक्रम में संदीप द्विवेदी, नवनीत गुप्ता, विवेक त्रिपाठी, देवानंद द्विवेदी, सूरज दिनकर, देवेश मोनू ,पुष्पेंद्र गौर ,अंकित बासु, आशीष पटेल, संदीप सिंह, मंडल अध्यक्ष यशराज गुप्ता, सतेंद्र सिंह, हिमांशु सिंह, राहुल भाऊ ,नीरज पांडे ,शशांक लखेरा, नारायण त्रिवेदी, विष्णु कांत गुप्ता, बीरेंद्र चंदेल, लक्ष्मीनारायण शुक्ला, धीरज गुप्ता, आशीष सिंह, सत्यदेव सिंह सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक धीरेंद्र सिंह धीरू व आभार योगराज तिवारी ने किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts