बांदा। एसपी के निर्देश पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा पीएसी के सिपाही पर जानलेवा हमला करने वाले उसके पारिवारिक/पड़ोसी 03 अभियुक्तों को सूचना के 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना तिन्दवारी क्षेत्र के ग्राम परसौड़ा के रहने वाले शिवशरन पुत्र भवन ने 23 अक्टूबर 25 को थाना तिन्दवारी पर सूचना दी कि उनके पुत्र सुनील जो प्रयागराज में पीएसी में सिपाही के पद पर तैनात है, को उनके ही पारिवारिक व पड़ोसी लोगों नें धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर गम्भीर रुप से चोट पहुंचा दिया है । जिसके सम्बन्ध में थाना तिन्दवारी पर अभियोग पंजीकृत करते हुए सूचना के 24 घंटे के भीतर घटना को अंजाम देने वाले 03 अभियुक्तों को ग्राम गोखरही से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों में दिव्यांश उर्फ छुटकू पुत्र देवराज निवासी परसौड़ा थाना तिन्दवारी जनपद बांदा ,आशीष पुत्र देवराज निवासी निवासी परसौड़ा थाना तिन्दवारी जनपद बांदा व बलबीर उर्फ बबलू पुत्र श्रीपाल निवासी निवासी परसौड़ा थाना तिन्दवारी जनपद बांदा शामिल हैं।























































