YouTube ने अपने प्रीमियम यूजर्स के लिए नए AI फीचर “Jump ahead” को रोल आउट किया है, जो अब वीडियो देखने को और भी सरल बना देगा। यह फीचर प्रीमियम यूजर्स को किसी वीडियो के महत्वपूर्ण हिस्से में सीधे पहुंचने में मदद करेगा, जिससे समय की बचत होगी। YouTube ने इसे मशीन लर्निंग और व्यूइंग डेटा का उपयोग करके विकसित किया है, जो उपयोगकर्ताओं को उनकी पसंदीदा वीडियो के अहम अंशों पर ले जाता है। इसके अलावा, प्रीमियम यूजर्स को “Jump ahead” फीचर की सुविधा मिलेगी, जो उन्हें वीडियो के स्पेशल हिस्से पर तुरंत पहुंचने में मदद करेगा। इस नए फीचर के साथ ही YouTube ने “हम-टू-सर्च” फीचर भी पेश किया है, जो उपयोगकर्ताओं को गुनगुना कर किसी सॉन्ग को सर्च करने की सुविधा देता है। यह नया अपडेट यूट्यूब अनुभव को और भी रोचक बनाएगा।
क्या आप भी पढ़ाई या मनोरजन के लिए यूट्यूब का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। कंपनी ने अपने प्रीमियम यूजर्स के लिए एक बहुत ही कमाल का AI फीचर रोल आउट किया है जिसे Jump ahead कहा जा रहा है।
दरअसल इस फीचर के आने के बाद अब आपको पूरी वीडियो देखने की जरूरत नहीं है। इस AI Feature की मदद से आप एक क्लिक पर वीडियो के उस हिस्से में पहुंच जाएंगे जहां क्रिएटर ने कुछ खास बात बताई है।
टाइम सेविंग है ये फीचर
ये फीचर आपका काफी समय बचाएगा। स्टूडेंट्स के लिए तो ये फीचर काफी यूजफुल है। चलिए इसके बारे में जानते हैं। कंपनी का कहना है कि ये फीचर मशीन लर्निंग और व्यूइंग डेटा का यूज करके वीडियो देखने वाले को वीडियो के सबसे खास हिस्से में ले जाता है।
जंप अहेड फीचर
अब आपको वीडियो के स्पेशल पार्ट पर जाने के लिए बार-बार स्क्रीन पर टैप करने की जरूरत नहीं है। YouTube अब “जंप अहेड” फीचर ऑफर कर रहा है। आप जैसे ही अब किसी वीडियो में फॉरवर्ड करने के लिए स्क्रीन पर टैप करेंगे तो डबल-टैप करने के बाद, एक बटन दिखाई देगा, जो आपको वीडियो के उस पार्ट पर ले जाएगा जहां ज्यादातर यूजर्स वीडियो को बिना स्किप किए देख रहे हैं।
प्रीमियम यूजर्स को मिला फीचर
ये नया बटन गोली की तरह दिख रहा है। “जंप अहेड” बटन स्क्रीन के निचले दाएं कोने में थोड़ी देर के लिए विज़िबल होता है और अगर तुरंत आप इसका यूज नहीं करते हैं तो कुछ ही सेकंड में ये गायब हो जाता है। कंपनी ने इस फीचर की टेस्टिंग मार्च में शुरू की थी, लेकिन YouTube अब youtube.com/new पेज के जरिए से प्रीमियम यूजर्स को ये खास फीचर दे रहा है।
गुनगुना कर सर्च कर सकते हैं म्यूजिक
इसके अलावा कंपनी एक हम-टू-सर्च फीचर भी पेश कर रही है जो यूजर्स को गुनगुना कर किसी सॉन्ग को सर्च करने की सुविधा दे रहा है। कहा जा रहा है कि ये फीचर अब तक का सबसे जबरदस्त फीचर है जिसे नए अपडेट के साथ कंपनी ने धीरे धीरे रोल आउट करना शुरू कर दिया है। इस फीचर की मदद से आप किसी भी गाने को गुनगुना कर सर्च कर सकते हैं। ये फीचर AI का यूज करके गाने को ढूंढ़ता है।
















