मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल, अलवर किया गया रैफर

राजगढ़-बांदीकुई रेलमार्ग पर स्थित रेलवे फाटक संख्या 146 के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। विजयनगर नीमला गांव के समीप फोन पर बात करते समय 30 वर्षीय युवक यादराम मीणा मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी उसके बड़े भाई कमलेश कुमार मीणा ने दी। घायल अवस्था में यादराम को तुरंत राजगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए अलवर जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया।

चिकित्सक डॉ. ब्रजेन्द्र मीणा ने बताया कि घायल की स्थिति चिंताजनक थी और उसे उच्च चिकित्सा सुविधा हेतु तुरंत अलवर भेजा गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts