रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, बस चालक फरार।

मुजफ्फरनगर के थाना खतौली क्षेत्र के गांव भैंसी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक मनीष (पुत्र रामवीर, निवासी गांव अभीपूरा, थाना मंसूरपुर) की मौके पर ही मौत हो गई। मनीष कॉफी मशीन लेकर खतौली के वेंकट हॉल जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

घटना के बाद बस चालक बस को मौके से लेकर फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने फरार बस और चालक की तलाश तेज कर दी है। मनीष की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना ने इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts