जिला अस्पताल में युवक ने की अभद्रता, स्टाफ में रोष

मुज़फ्फरनगर के जिला अस्पताल में उस समय हंगामा हो गया जब एक युवक, जिसने खुद को किसान यूनियन से जुड़ा बताया, अस्पताल कर्मियों के साथ अभद्रता करने लगा। मामला तब बढ़ा जब युवक ने एक मरीज की रेफर स्लिप मांगी, जिसे नियमों के अनुसार केवल परिजनों को ही दिया जा सकता है। अस्पताल कर्मी द्वारा मना करने पर युवक उग्र हो गया और धरने की धमकी देने लगा। डॉ. अनिल कुमार के अनुसार, हंगामे के दौरान स्टाफ के साथ-साथ उनकी सहकर्मी हारून की बहन, जो आंखों की जांच कराने आई थीं, उनके साथ भी युवक ने बदसलूकी की। स्थिति बिगड़ते देख अस्पताल कर्मचारियों ने युवक को पकड़कर अस्पताल चौकी पुलिस को सौंप दिया।हालांकि, युवक के इस व्यवहार के बावजूद अस्पताल प्रशासन ने न तो कोई लिखित शिकायत दी और न ही एफआईआर दर्ज कराई, जिससे पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया। इस कार्रवाई से अस्पताल स्टाफ में नाराज़गी है। चिकित्सकों ने प्रशासन से मांग की है कि अस्पताल की गरिमा बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में तत्काल और सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में कोई इस तरह की हरकत करने से बचे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts