भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर। पूरा मामला थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के शामली रोड़ का है जहां काली नदी के किनारे महकार नाम का नवयुवक कचरा बिन रहा था,इसी बीच कचरा बीनते समय महकार जेसीबी मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे जिला चिकित्सालय भिजवाया गया,जहां जिलाचिकित्सालय में गंभीर रूप से घायल युवक महकार को डॉक्टरों ने मर्त धोषित कर दिया।
महकार की मौत की सूचना सुनते ही परिजनों का रोरोकर बुरा हाल हो गया,वही जेसीबी मशीन की चपेट में आने पर युवक की मौत की सूचना जैसे ही शहर कोतवाली पुलिस को मिली शहर कोतवाल पुलिस टीम को साथ लेकर जिलाचिकित्सालय पहुँचे ओर बारीकी से हर पहलू की जांच कर पीड़ित परिवार को निष्पक्ष कार्यवाही करने की बात कहते हुए म्रतक युवक के शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।वही इस प्रकरण में म्रतक के जीजा ने बताया कि उसका साला कबाड़े का काम करता था,सोनू ने हमें धमकी दी कि पैसे दो नही तो तुम्हे मरवा दूंगा,जैसे ही हम अपने ठिये से काम कर चल रहे थे तभी सोनू ने मेरे साले पर जेसीबी चढ़वाकर मरवाकर भाग चुका,जेसीबी का ड्राइवर कौन था पता नही।पंकज जेसीबी चलाता था जो सरकारी कर्मचारी है,कल भी सोनू ने मुझे धमकी दी थी।वही इस संबंध में सीओ सिटी व्योम बिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि एक युवक की जेसीबी मशीन की चपेट में आने से मौत हुई है,म्रतक का नाम महकार है और पिता का नाम मुर्तजा है,फिलहाल अपने बहनोई के साथ मदीना कॉलोनी में निवास करता था,परिवार के लोगो का मानना है कि यह आपसी रंजिश के चलते हत्या का मामला है,प्रथम दृष्टया यह मामला एक्सीडेंट का भी लग रहा है,परिवार के लोग जिस तरह से तहरीर देंगे उसी के हिसाब से कार्यवाही की जाएगी,ठेके को लेकर इनका एक पुराना विवाद था उसकी भी जांच होगी।इस प्रकरण के हर बिंदु की जांच की जाएगी।















