काशी में गंगा के बीच युवक ने नहाते हुए पी बीयर,

वाराणसी में गंगा के बीच बीयर पीने का मामला सामने आया है। एक युवक नहाते समय केन से बीयर पी रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है।वीडियो गंगा पार क्षेत्र का बताया जा रहा है। वहीं, मामले में भाजपा काशी क्षेत्र के विधि प्रकोष्ठ संयोजक शशांक शेखर त्रिपाठी ने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से शिकायत कर दशाश्वमेध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

शिकायत में कहा गया है कि युवक का यह कृत्य सामाजिक मर्यादा और सार्वजनिक शालीनता के खिलाफ है तथा करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है। उन्होंने कहा कि मां गंगा सनातन धर्म में पूजनीय हैं और गंगा तट आस्था, पूजा और साधना का प्रमुख केंद्र माना जाता है। ऐसे पवित्र स्थल पर खुलेआम शराब सेवन कर उसका प्रदर्शन करना धार्मिक वातावरण को दूषित करने जैसा है।

शिकायतकर्ता ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की हालिया टिप्पणियों का हवाला देते हुए कहा कि गंगा और धार्मिक भावनाओं से जुड़े मामलों को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts