युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या.

जसपुरा/बांदा। थाना जसपुरा क्षेत्र के बरेहटा गांव में बीती रात 35 वर्षीय युवक ने अपने घर में पंखे के हुक से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांदा भेज दिया।मृतक की पहचान नरेश उर्फ अवधेश के रूप में हुई है। मृतक के भाई महेश ने बताया कि नरेश की पत्नी तन्नो अपनी ननद के यहां छिरका गांव में भोले बाबा की स्थापना कार्यक्रम में गई हुई थी। एक दिन पहले नरेश अपनी पत्नी और मां को छोड़ने हमीरपुर गया था। घटना के समय घर में कोई अन्य वयस्क सदस्य मौजूद नहीं था।परिजनों के अनुसार, परिवार में मौजूद एक छोटे बच्चे ने छत से नरेश को फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद उसने आसपास के लोगों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में एक बड़ा भाई जो अलग रहता है। और दो विवाहित बहनें हैं।थाना प्रभारी जावेद खान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts