दून मेडिकल कॉलेज से पासआउट होने पर 2018 बैच के एमबीबीएस युवा डॉक्टरों ने जश्न मनाया। गीत-संगीत, नृत्य, शायरी-कविता की प्रस्तुतियों से मन मोहा। एक दूसरे को उज्जवल भविष्य की बधाई दी।दून के एक होटल में युवा डॉक्टरों ने कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें सभी ने प्रशिक्षण अधवि के अपने अनुभव साझा किए और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने मरीजों की बेहतर सेवा का संकल्प दोहराया। इस दौरान डॉ. युगजीत, डॉ. राशि, डॉ. रोहित, डॉ. संयम, डॉ. योगेश, डॉ. मोनिस, डॉ. अंशुल, डॉ. सृष्टि, डॉ. आकांक्षा आदि मौजूद रहे।















