स्वर्ण पदक जीत वुशू टीम ने किया 5वां स्थान प्राप्त

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

बुढ़ाना। जिला वुशू सचिव अमीर आलम सैफी ने बताया कि 33वीं सीनियर महिला व पुरुष वुशू की उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बीती 30 अगस्त से बीती 02 सितम्बर तक जनपद सहारनपुर के डाक्टर भीम राव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया गया। जिसमे उत्तर प्रदेश के 25 जिलों की टीमों के लगभग 322 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमे मुजफ्फरनगर की 18 महिला एवं पुरुषो ने प्रतिभाग किया। जिसमे महिला वर्ग में 45 किलोग्राम भार वर्ग में प्रिया पाल ने रजत पदक और 65 किलोग्राम भार वर्ग में उर्वशी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इसी क्रम में पुरुष वर्ग में 85 किलोग्राम भार वर्ग में अंसुमन ने स्वर्ण पदक, 90 किलोग्राम में शाहवेज कुरैशी ने रजत पदक व 70 किलोग्राम में संजय सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त किया और साथ ही प्रतियोगिता में अमीर आलम सैफी, गोपाल सेठ वाराणसी, राज विपिन बागपत, हरिओम अयोध्या और नेहा कश्यप मेरठ ने निर्णायक मंडल में सम्मिलित होकर प्रतियोगिता को राज्य के महासचिव मनीष कक्कड़ एवं अध्यक्ष सुहैल अहमद के निर्देशन में संपन्न कराया। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी अंसुमन को उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा आगामी 05 सितम्बर से लेकर आगामी 20 सितम्बर तक आयोजित ट्रेनिग कैंप में जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जो लखनऊ के चौक स्टेडियम में आयोजित होगा। कैंप के बाद आगामी 21 सितम्बर से लेकर आगामी 27 सितम्बर तक होने वाली नैशनल वुशू प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम में सम्मिलित होकर मुजफ्फरनगर जनपद का खिलाड़ी अपना शानदार प्रदर्शन करेगा। जिले के सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को जिला सचिव अमीर आलम सैफी एवं समस्त जिला वुशू संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी एवं खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की व बुढ़ाना वुशू एकेडमी पर स्वागत किया। यहां स्वागत करते समय तरुण राणा, रोहित मलिक, समीर सैफी, फिरोज सैफी, यूसुफ सैफी, पप्पू एडवोकेट, इकराम राज एडवोकेट, मोहम्मद सरफराज, सभासद नियम पंवार, संयम पंवार, रालोद के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सहरावत, बाल किशोर त्यागी, आर्यन सैफी, साहिल और बब्लू आदि गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts