भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
बुढ़ाना। ब्लॉक संसाधन केंद्र बुढाना में खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती किरण यादव की अध्यक्षता में चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण नवीन पाठ्य पुस्तक पर आधारित शिक्षण प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। जिसमें मनोज कुमार एआरपी, सत्येंद्र कुमार एआरपी, उम्मेद अली एआरपी, श्रीमती प्रीति चौहान तथा अमीर अहमद द्वारा समस्त उपस्थित शिक्षकगणों को इस प्रशिक्षण से संबंधित एकेडमिक वर्ष 2024-25 में पाठ्य पुस्तक कार्य पुस्तिका एवं अन्य शिक्षण अधिगम सामग्रियों के उपयोग के विषय में विस्तार से समझाया गया। यहां पर ये प्रशिक्षण गतिविधि के माध्यम से दिया गया। इस प्रशिक्षण में मुख्य रूप से आबाद अहमद, राकेश गोयल, प्रज्ञा शुक्ला, ऋतु, अर्पित कुमार, नीरज मलिक, नेहा जैन, दीपक कुमार, राहुल कुमार, दिनेश कुमार, अजीत कुमार और जीशान अहमद आदि सभी प्रतिभागियों ने अनुशासन के साथ प्रतिभाग किया।















