रामगढ़ कस्बे के मुख्य बाजार स्थित ठंडी के मंदिर पर विधायक सुखवंत सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देश के वीर जवानों के लिए विशेष पूजा अर्चना की। मंदिर के महंत पंडित नीरज शर्मा ने विधिविधान से पूजा संपन्न कर भारत-पाकिस्तान युद्ध में तैनात जवानों की रक्षा और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। विधायक ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति बन चुकी है और भारतीय सैनिक सीमाओं पर पूरी निष्ठा से डटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे जवान हर पाकिस्तानी हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। मुख्यमंत्री भजन शर्मा के निर्देश पर देश के वीर सपूतों की सलामती और विजय के लिए पूजा कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना ने पाकिस्तान की हर छोटी-बड़ी हरकत का करारा जवाब दिया है, जिस पर पूरे देश को गर्व है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी, पूर्व अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन, गोविंद सैनी, रोहतास सैनी एडवोकेट, बाली प्रजापत, परमजीत सिंह, दिनेश चौहान सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने जवानों की सलामती और विजय की कामना की।















