मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा और जागरूकता अभियान.

मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के अंतर्गत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा गांवों, कस्बों, बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। टीमों ने मिशन शक्ति से संबंधित सेवाओं जैसे डॉयल-112, वूमेन पावर लाइन-1090, हेल्पलाइन-181, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवाएं-102, एंबुलेंस सेवा-108 इत्यादि की जानकारी दी और पंफलेट वितरित किए। साथ ही महिला हेल्प डेस्क, जनसुनवाई पोर्टल और विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे निराश्रित महिला पेंशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान भारत और महिला शक्ति केंद्र योजना की विस्तृत जानकारी देकर सशक्तिकरण के प्रति विश्वास का माहौल निर्मित किया गया। यह अभियान महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts