मिशन अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मियों, महिलाओं व बच्चो की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

 

बांदा। शासन द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के क्रम में पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में सघन जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं को शासन द्वारा उनकी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है साथ ही कई रचनात्मक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में आज पुलिस लाइन ग्राउंड में महिला पुलिसकर्मियों व बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महिला पुलिस कर्मियों, महिलाओं व बच्चों द्वारा बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया गया । इस दौरान । 50 मीटर बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता में अनाया को प्रथम, आयुष को द्वितीय तथा कृष्णा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । 100 मीटर बच्चिंयों की दौड़ प्रतियोगिता में निष्ठी को प्रथम, उर्मी को द्वितीय तथा प्रसिद्धि को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । 1600 मीटर बच्चियों की दौड़ प्रतियोगिता में ईसिता को प्रथम, साक्षी को द्वितीय तथा साक्षी(द्वितीय) को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । 1600 मीटर की महिला पुलिसकर्मियों की दौड़ प्रतियोगिता में महिला आरक्षी आंकाक्षा पाण्डेय प्रथम, महिला आरक्षी रंजना कुशवाहा द्वितीय तथा म0उ0नि0 रेनू शर्मा को तृतीय स्थान पर रही । महिलाओं की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सोना यादव प्रथम, अनीता व पूजा संयुक्त रुप से द्वितीय, तथा रेखा तृतीय स्थान पर रही । प्रतियोगिता जीतने वाली सभी महिला पुलिसकर्मियों, महिलाओं व बच्चों अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज द्वारा पुरस्कृत किया गया । इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक, जिला क्रीड़ा अधिकारी कल्पना, प्रतिसार निरीक्षक बांदा बेलास यादव आदि उपस्थित रहे ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts