दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता का उत्पीड़न, एसएसपी ऑफिस पहुंची महिला।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। कचहरी परिसर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची पीड़ित विवाहिता नें ससुराल जनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट करने और घर से निकलने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की गुहार लगाई। बता दे कि पीड़ित रुकैया की शादी 6 वर्ष पहले थाना नई मंडी क्षेत्र के भंडूर निवासी महाराज पुत्र इकबाल के साथ हुई थी। पीड़ित रुकैया ने बताया कि मैं पिछले 4 सालों से परेशान हूं और ससुराल जन मेरे साथ मारपीट करते हैं। और जब पुलिस के सामने यह मामला आया तो पुलिस ने मुझे ऐच्छिक ब्यूरो में 4 से 5 बार काउंसलिंग हो चुकी है लेकिन अभी तक कोई सहमति नहीं बनी है। पीड़ित महिला रुकैया ने अपने पति सहित ससुराल जनों पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts