महिला कर्मचारी की स्कूटी में तोड़फोड़, जमकर हंगामा

रुड़की: एक संस्थान में तैनात महिला कर्मचारी की स्कूटी में कुछ लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। इस पर जमकर हंगामा हो गया। महिला कर्मचारी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव शेरपुर निवासी महिला एक संस्थान में सुरक्षाकर्मी के पद पर तैनात है।
महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग उससे रंजिश रखते हैं। इसके चलते वह आए दिन किसी न किसी तरह उसे परेशान करते रहते हैं।
बृहस्पतिवार सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए उन्होंने अपनी स्कूटी घर से बाहर खड़ी की थी। आरोप है कि इस बीच रंजिश रखने वाले लोगों ने लाठी-डंडों से स्कूटी में तोड़फोड़ कर दी। विरोध करने पर उक्त लोगों ने अभद्रता कर दी। इससे मौके पर हंगामा हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts