ट्रक की भिड़ंत में महिला की मौत, चार घायल.

तिंदवारी /बांदा । तिंदवारी थाना क्षेत्र के सेमरी पुल के पास बांदा फतेहपुर नेशनल हाईवे पर बीती रात लगभग12रू30 बजे सरकारी 108 एम्बुलेंस और ट्रक (ट्रेलर)की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें महिला समेत चार लोग घायल हो गए। मामला थाना क्षेत्र कुरसेजा चौकी के पास स्थित सेमरी पुल के पास का है।बबेरू थाना क्षेत्र के आलमपुर बगेहटा निवासी उषा कोटार्य उम्र 50 वर्ष की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें बांदा से कानपुर के लिए रेफर किया गया था जिनके इलाज के लिए उनके पति शंकर कोटार्य पुत्र सदला उम्र 55 वर्ष और बेटा घनश्याम कोटार्य पुत्र शंकर कोटार्य उम्र 35 वर्ष 108 सरकारी एंबुलेंस से कानपुर ले जा रहे थे जैसे ही एंबुलेंस सेमरी नाला का पुल पार करते ही मोड़ के पास फतेहपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (ट्रेलर)से आमने-सामने भिड़ंत हो गई।मौके पे मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उषा कोटार्य को मृत घोषित कर दिया वही उनके पति शंकर ,बेटे घनश्याम, एंबुलेंस चालक शैलेंद्र पुत्र राम शंकर उम्र 32वर्ष निवासी निरखी फतेहपुर,हेल्पर विनोद पुत्रफूल सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम अरतरा मौदहा हमीरपुर ,गंभीर रूप से घायल होने के चलते प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल बांदा के लिए रेफर कर दिया।मृतका ऊषा कोटार्य के चार बेटे घनश्याम30 वर्ष,विशंभर 27 वर्ष ,बड़कू 22वर्ष, छोटुकू 22वर्ष व एक बेटी शोभा उम्र 25 वर्ष है। मृतका के पति के पास दो बीघे खेती है व मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। समाचार लिखने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के पति और बेटे को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज बांदा के लिए रेफर कर दिया गया है।पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts