भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव गोयला में बुधवार की सुबह एक मकान का लेंटर गिर जाने से एक 65 बर्षीय महिला सत्तो पत्नी सोहेन्दर लेंटर के नीचे दब जाने से दर्दनाक मौत हो गई ।
अचानक मकान का लेंटर गिर जाने से आसपास के लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा, सीओ बुढाना गजेंद्र सिंह मयफोर्स के मौके पर पँहुचे। पुलिस व आसपास के लोगो ने कड़ी मशक्कत कर मलबे के नीचे दबी महिला सत्तो के शव को लेटर के मलबे से बाहर निकाला । थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई की । महिला की दर्दनाक मौत से घर मे कोहराम मच गया। गांव गोयला निवासी सोहेन्द्र अपने परिवार सहित रह रहा था, बुधवार की सुबह घर के परिजन दूसरे कमरों में थे तथा कुछ बाहर काम मे व्यस्त थे। एक कमरे में सोहेन्द्र की 65 वर्षीय पत्नी सत्तो लेटी हुई थी कि अचानक उक्त मकान का लेंटर गिर गया। मकान का लेंटर गिरते देख महिला सत्तो का पुत्र उपेंद्र बाहर भाग गया । अचानक भरभरा कर लेंटर गिरने से 65 वर्षीय सत्तो मलबे के नीचे दब गई। सत्तो के मलबे में दब जाने से मची चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए तथा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा मयफोर्स के मौके पर पँहुचे तथा आलाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। सीओ बुढाना गजेंद्र सिंह भी मौके पर पँहुचे तथा मलबे के नीचे दबी महिला को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया। मलबे में दबने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई की। एसडीएम बुढाना संजय सिंह ने गांव गोयला में मृतक महिला के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली तथा परिजनों को शासन की ओर से मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
















