टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट से संन्यास लेकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया था। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया। अब रोहित शर्मा सिर्फ एकदिवसीय प्रारूप में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हैं। टी20 इंटरनेशनल में सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा के संन्यास के बाद कौन नया कप्तान बनेगा, इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस रेस में एक नाम सबसे आगे बताया जा रहा है, जिस पर चयनकर्ताओं की नज़रें टिकी हुई हैं।















