महाराष्ट्र में 29 महानगर पालिकाओं के लिए आरक्षण लॉटरी की घोषणा की गई है। इस घोषणा में सभी की निगाहें देश की सबसे अमीर महानगरपालि महानगरपालिका (BMC) के मेयर पद के आरक्षण पर टिकी थीं।लॉटरी ड्रॉ के बाद अब ये फाइलन हो गया है कि मुंबई के मेयर के प्रतिष्ठित पद पर अगली महापौर सामान्य वर्ग की महिला होगी।याद रहे बीएमसी चुनाव में शिवसेना-भाजपा महागठबंधन के पास स्पष्ट बहुमत है, उनके कुल 118 नगरसेवक हैं जबकि बहुमत के लिए 114 का आंकड़ा आवश्यक है। इस स्थिति में, मुंबई का मेयर पद महागठबंधन को ही मिलना तय है। तो ऐसे में सवाल उठ रहा है कि वो महिला नगरसेवक कौन होंगी जो मुंबई की सत्ता संभालेगी?
BMC चुनाव में कितनी महिला नगसेवक चुनी गई हैं?
बता दें इस वर्ष के पालिका चुनावों में शिवसेना, भाजपा और आरपीआई के एक बड़े गठबंधन ने भाग लिया था और मुंबई महानगर पालिका में कुल 130 महिला नगरसेवक चुनी गई हैं। इनमें से भाजपा के पास 89 में से 49 महिला नगरसेवक हैं। वहीं, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के पास 65 में से 38 महिला नगरसेवक हैं।
Mumbai Mayor की रेस में सबसे आगे है किसका नाम?
चूंकि भाजपा ने सर्वाधिक सीटें जीती हैं तो भाजपा से मुंबई मेयर बनना तय है। हालांकि भाजपा के पास पालिका प्रशासन का लंबा अनुभव रखने वाली कई महिला नगरसेविकाएं की लंबी लिस्ट है लेकिन मुंबई मेयर पद की रेस में भाजपा की ओर से जिन महिला नगरसेवक का नाम सबसे आगे चल रहा है वो नाम तेजस्वी घोसालकर का है।
Who is Tejasvi Ghoshalkar कौन हैं तेजस्वी घोसालकर?
दहिसर के वार्ड नंबर 2 से चुनी गईं तेजस्वी घोसालकर भी मेयर पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। तेजस्वी घोसालकर अपनी दूसरी बार मुंबई महानगर पालिका में जा रही हैं और इस बार भी उन्होंने भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। पहले उद्धव ठाकरे की शिवसेना में रहीं तेजस्वी ने मुंबई महापालिका चुनाव से कुछ दिन पहले ही भाजपा में शामिल होकर जीत हासिल कर अपना राजनीतिक कद बढ़ाया है।
तेजस्वी ने इस बार उद्धव गुट की उम्मीदवार धनश्री कोलगे को हराया। इससे पहले, 2017 में उन्होंने अविभाजित शिवसेना के टिकट पर बीएमसी के वार्ड नंबर 1 से भी जीत दर्ज की थी।
Tejasvi Ghoshalkar के पति कौन थे, कैसे हुई हत्या?
तेजस्वी घोसालकर दिवंगत पूर्व पार्षद अभिषेक घोसालकर की पत्नी हैं, जिनकी फरवरी 2024 में फेसबुक लाइव के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अभिषेक एक बैंक के डॉयरेक्टर भी थे। पति की हत्या के बाद इनका परिवार सुखियां में आया था।
तेजस्वी घोसालकर की जाति क्या है?
तेजस्वी घोसालकर सामन्य वर्ग में आने वाले मराठी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। महाराष्ट्र में घोसालकर / घोसाळकर” एक पारिवारिक उपनाम है, जिसे राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में कई परिवार उपयोग करते हैं। महाराष्ट्र में “कर” (-kar) वाला उपनाम अक्सर उस स्थान से जुड़ा होता है जिससे व्यक्ति के परिवार का ताल्लुक है।”घोसाळकर / घोसालकर” नाम मूल रूप से “घोसाळे (Ghosale) नामक गाँव से sambandhit माना जाता है,स्थानीय सामाजिक मान्यताओं के अनुसार, इस उपनाम वाले अनेक परिवार स्वयं को मराठा समुदाय, विशेषकर 96 कुलीन मराठा परंपरा से जोड़ते हैं। हालांकि, यह पहचान हर घोसालकर उपनाम वाले व्यक्ति पर समान रूप से लागू हो, ऐसा आधिकारिक जातिगत वर्गीकरण नहीं है।















