कौन हैं श्रीराम कृष्णन ट्रंप के एडवाइजर ने क्यों छोड़ा व्हाइट हाउस?

भारतीय मूल के टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट श्रीराम कृष्णन ने ऐलान किया है कि वह जून 2026 के अंत में व्हाइट हाउस में अपने पद से इस्तीफा दे देंगे. वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पॉलिसी एडवाइजर के तौर पर काम कर रहे थे. करीब 18 महीने तक इस भूमिका में रहने के बाद उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया है.शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में श्रीराम कृष्णन ने कहा कि व्हाइट हाउस में काम करना उनके लिए सम्मान की बात रही है. उन्होंने बताया कि पद छोड़ने के बाद वह कुछ समय का ब्रेक लेंगे. इसके बाद वह अमेरिका के सामने AI से जुड़ी बड़ी चुनौतियों पर काम करेंगे. हालांकि उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी और कहा कि इसकी घोषणा बाद में की जाएगी.

कृष्णन ने ट्रंप की तारीफ की

अपने संदेश में उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भी तारीफ की. कृष्णन ने कहा कि आज अमेरिका AI की वैश्विक दौड़ में सबसे आगे है और इसका बड़ा श्रेय ट्रंप के नेतृत्व को जाता है. उनके मुताबिक, ट्रंप के नेतृत्व के बिना अमेरिका AI क्षेत्र में इतनी मजबूत स्थिति में नहीं होता.श्रीराम कृष्णन ने बताया कि पिछले 18 महीनों में उन्होंने कई महत्वपूर्ण AI योजनाओं और नीतियों पर काम किया. इनमें अमेरिकन AI एक्शन प्लान, अमेरिका की AI क्षमता बढ़ाने के लिए साझेदारी कार्यक्रम और AI से जुड़ा नेशनल AI पॉलिसी फ्रेमवर्क शामिल हैं.

कौन हैं श्रीराम कृष्णन?

श्रीराम कृष्णन का जन्म भारत में हुआ और वह चेन्नई के रहने वाले हैं. उन्होंने चेन्नई के SRM इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने दुनिया की कई बड़ी टेक कंपनियों में काम किया, जिनमें माइक्रोसॉफ्ट, फेसबुक, ट्विटर और स्नैप शामिल हैं. बाद में वह प्रसिद्ध निवेश कंपनी Andreessen Horowitz से जुड़े और टेक्नोलॉजी इन्वेस्टर के रूप में पहचान बनाई. ववह एलन मस्क के भी करीबी सलाहकार रहे हैं और ट्विटर की खरीद के दौरान मस्क को सलाह देने वाली टीम का हिस्सा थे. 20 जनवरी 2025 को, ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ, श्रीराम कृष्णन ने व्हाइट हाउस में AI पॉलिसी एडवाइजर के रूप में काम शुरू किया था. इससे पहले 2024 में उन्हें सीनियर व्हाइट हाउस पॉलिसी एडवाइजर ऑन AI नियुक्त किया गया था.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts