डोनाल्ड ट्रंप वाइट हाउस में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य करा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास और कार्यस्थल वाइट हाउस में कई नई चीजें बनाई जानी है। हालांकि कोर्ट ने इस पर एतराज जताया है और कुछ नए प्रोजेक्ट रोक भी लगाई है। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप के इस विवादित प्रोजेक्ट की काफी ज्यादा चर्चा है। अब सामने आया है कि ट्रंप प्रशासन के दावों के उलट इसमें करीब एक अरब डॉलर खर्च होने जा रहे हैं।अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने बुधवार को रिकॉर्ड्स का हवाला देते हुए बताया कि ट्रंप प्रशासन वाइट हाउस परिसर में निर्माण कार्यों पर करीब एक अरब डॉलर (कम से कम 900 मिलियन डॉलर) खर्च करने की तैयारी कर रहा है। वहीं ट्रंप प्रशासन फंड लेकर इस निर्माण को कराने की बात कह रहा है,
ट्रंप प्रशासन का प्लान
रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन ने इन निर्माण कार्यों के लिए कांग्रेस (संसद) से बजट की मंजूरी नहीं है। कांग्रेस से पैसे लेने के बजाय ट्रंप प्रशासन ने दूसरी एजेंसियों और प्राइवेट दानदाताओं से फंड इकट्ठा किया है। इस पैसे को एक ऐसे अकाउंट में डाला गया है, जिसमें वाइट हाउस के रूटीन रखरखाव के लिए कुछ मिलियन डॉलर पहले से मौजूद थे।रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि गोपनीय कॉन्ट्रैक्ट और उससे जुड़े प्लानिंग डॉक्यूमेंट्स से पता चलता है कि प्रशासन उस अकाउंट में मौजूद पैसे का इस्तेमाल वाइट हाउस के मॉडर्नाइजेशन प्रोजेक्ट के लिए करने की योजना बना रहा है। ट्रंप प्रशासन ने इस मुद्दे पर विवाद को गैरजरूरी बताते हुए कहा है कि जो काम हो रहा है, उसकी जरूरत है।
ट्रंप प्रशासन की सफाई
ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन ने वाइट हाउस में कंस्ट्रक्शन और एक्सपेंशन प्रोजेक्ट को लेकर विवाद पर कहा है कि यह काम बहुत समय से रुका हुआ और जरूरी था। यह पूरा प्रोजेक्ट प्रेसिडेंट, वाइट हाउस के ग्राउंड और कुछ सिक्योरिटी इंफ्रास्ट्रक्चर एसेट की सिक्योरिटी से पूरी तरह जुड़ा हुआ है।डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन इस बात पर जोर दे रहा है कि कंस्ट्रक्शन प्राइवेट डोनर्स के फंड लेकर हो रहा है। वहीं द वॉशिंगटन पोस्ट ने उन डॉक्यूमेंट्स का हवाला दिया, जिनसे पता चला कि एडमिनिस्ट्रेशन कंस्ट्रक्शन के काम पर तकरीबन 1 अरब डॉलर खर्च करने की प्लानिंग है। इसमें वाइट हाउस के ईस्ट विंग क हिस्से को बदलने के लिए एक बड़ा नया बॉलरूम बनाना शामिल है।
कहां से आए खाते में पैसे
वाइट हाउस के स्पोक्सपर्सन डेविस इंगले ने अल जजीरा को दिए बयान में कहा कि यह काम सीक्रेट सर्विस और वाइट हाउस मिलिट्री ऑफिस के साथ कोऑर्डिनेशन में किया जा रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि नए बॉलरूम के लिए 400 मिलियन की फंडिंग प्रेसिडेंट ट्रंप और अमेरिकी देशभक्तों से आ रही है।वाइट हाउस रिपेयर एंड रेस्टोरेशन अकाउंट में करीब 875 मिलियन डाले गए हैं। इसमें अमूमन कुछ डॉलर होते हैं, जो रेगुलर मेंटेनेंस के लिए इस्तेमाल होते हैं। इस खाते में करीब 500 मिलियन सीक्रेट सर्विस और वाइट हाउस मिलिट्री ऑफिस से आए। वहीं 305 मिलियन प्राइवेट डोनेशन से आए।
कोर्ट ने लगाई रोक
वाइट हाउस के रिकंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट की सांसदों और कोर्ट दोनों ने जांच की है। आरोप है कि सरकारी कॉन्ट्रैक्ट मांगने वाले प्राइवेट बिजनेस समेत कुछ खास लोग सरकारी मदद के बदले में काम के लिए पैसे दे रहे हैं। वाशिंगटन डीसी में एक फेडरल जज ने पिछले हफ्ते खासतौर पर बॉलरूम के लिए काम रोकने का आदेश दिया है। जज ने यह कहते हुए आदेश दिया कि मौजूदा कानून के तहत इसके लिए कांग्रेस की मंजूरी की जरूरत है।























































