होर्मुज कब खुलेगा? US-ईरान में डिजिटल साइन के बाद ट्रंप ने बताई तारीख.

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हो गया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि दोनों देश एक डील के फ्रेमवर्क में पहुंच गए हैं. G-7 शिखर सम्मेलन के लिए फ्रांस पहुंचे ट्रंप ने कहा कि डील पर डिजिटली तौर पर दस्तखत हो गए हैं और औपचारिक दस्तखत शुक्रवार को जेनेवा में होने हैं. समझौते पर सबसे ज्यादा नजर होर्मुज स्ट्रेट के पूरी तरह के खोले जाने पर है तो यह अभी आंशिक रूप से खोल दिया गया है. और इसके शुक्रवार (19 जून) से पूरी तरह से खुल जाने की बात कही जा रही है.राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को कहा कि होर्मुज स्ट्रेट से जहाज – जिनमें से कई तेल से लदे हैं- अब गुजरने लगे हैं. ईरान और अमेरिका के बीच 107 दिन तक चले युद्ध को खत्म करने के लिए डिजिटल रूप से शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने के एक दिन बाद हुआ है. जंग छिड़ने की वजह से मध्य पूर्व क्षेत्र के बेहद अहम समुद्री रास्ते (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़) को अवरुद्ध हो गया था, अब यह रास्ता शुक्रवार से “पूरी तरह खुल” जाएगा.

आंशिक रूप से खुल गया होर्मुजः ट्रंप

फ्रांस में G-7 शिखर सम्मेलन से पहले फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बातचीत शुरू करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज खोले जाने को लेकर कहा, “मुझे नहीं लगता कि हमें इस रास्ते को खुला रखने के लिए ज्यादा मदद की जरूरत होगी.” जबकि लंदन और पेरिस ने एक संयुक्त नौसैनिक मिशन का प्रस्ताव दिया था.ट्रंप ने कहा कि यह समुद्री रास्ता “पहले ही आंशिक रूप से खुल चुका है,” हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि वहां पर कहीं कोई बारूदी सुरंगें (माइंस) तो नहीं रह गई हैं, इसकी भी जांच-पड़ताल की जा रही है. उन्होंने ईरान के साथ हुए समझौते की तारीफ करते हुए कहा, “सबसे अहम बात यह है कि ईरान के पास अब कोई परमाणु हथियार नहीं होंगे.”

अमेरिका की ओर से VP वेंस करेंगे लीड

28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल की ओर से किए गए हमले के पहले ही दिन ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वाशिंगटन के तेहरान में नए नेतृत्व के साथ “अच्छे” संबंध बन रहे हैं. उन्होंने कहा, “नेताओं का पहला समूह चला गया, जबकि दूसरा समूह भी चला गया और अब हमें तीसरा समूह बहुत समझदार लगा. और हमने इसके साथ समझौता कर लिया.”

क्या राष्ट्रपति ट्रंप बैठक में होंगे शामिल

हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि वह किन नेताओं की बात कर रहे हैं. ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि अभी मध्य पूर्व में बहुत सी अच्छी चीजें होने वाली हैं,” और साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर आमने-सामने हस्ताक्षर करने के लिए प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करेंगे. लेकिन यह नहीं बताया कि यह समारोह कहां पर होगा.शांति समझौते पर हस्ताक्षर समारोह में अपनी मौजूदगी के बारे में पूछे गए एक सवाल पर राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “हो सकता है कि मैं इसमें शामिल होऊं, या हो सकता है कि न होऊं.” उन्होंने यह भी नहीं बताया कि हस्ताक्षर समारोह के लिए जाने वाले अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन होगा.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts