भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ़्फ़रनगर। नेशनल हाइवे 58 पर मैडिकल कॉलेज के बराबर में स्तिथ पैट्रोल पम्प पर हरिद्वार से गंगा जल लेकर आ रहे कावड़ियों कर द्वारा पैट्रोल कमर्चारी मनोज कुमार के साथ जमकर मारपीट करते हुए पैट्रोल पम्प पर भी जमकर तोड़ फोड़ की,वजह सिर्फ कावड़ियों को पेट्रोल पंप पर पेट्रोल पम्प कर्मचारी मनोज कुमार के द्वारा शेड के नीचे बैठकर आम खाने को मना किया गया,बस यह बात कावड़ियों को नागवार गुजरी ओर कावड़ियों ने कर्मचारी के साथ जमकर मारपीट करते हुए पैट्रोल पम्प पर भी जमकर तोड़ फोड़ की,मारपीट के दोरान कर्मचारी मनोज कुमार कावड़ियों से हाथ जोड़कर माफी भी मांगता नजर आया,मारपीट के दौरान घायल कर्मचारी को नजदीकी
मुज़फ़्फ़रनगर मैडिकल कॉलेज में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।कर्मचारी मनोज कुमार के साथ मारपीट व पैट्रोल पम्प पर तोड़फोड़ की वीडियो शोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।जनपद मुज़फ़्फ़रनगर में अभी हाल ही में यह तीसरी घटना है,आज जनपद मुज़फ़्फ़रनगर में प्रथम घटना मीनाक्षी चौक के आस पास हुई जहां एक मंदबुद्धि व्यक्ति को कावड़ियों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा, साथ ही यह दूसरी घटना पैट्रोल पम्प पर हुई,जहाँ कर्मचारी के साथ मारपीट व पैट्रोल पम्प पर तोड़ फोड़ हुई।जैसे ही थाना मंसूरपुर पुलिस व सीओ खतौली को घटना के संबंध में पता चला तो घटनास्थल पर पहुँची थाना मंसूरपुर पुलिस व सीओ खतौली ने मामले को बड़े ही मुश्किल से शांत कराया। वहीं घटना के संबंध में सीओ खतौली श्री राम आशीष यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शाम को लगभग 4:00 के आसपास थाना मंसूरपुर क्षेत्र के अंतर्गत बेगराजपुर में एक पेट्रोल पंप था वहां पर कुछ कावड़िया रुके हुए थे वहां पर आम खाकर कावड़ियों के द्वारा गुठली फेंकी जा रही थी, इसके पश्चात वहां के एक कर्मचारी ने मना किया मना करने के दौरान उन दोनों के बीच बहस हो गई और यह बहस मारपीट में तब्दील हो गई, और जब कर्मचारी वहां से केबिन की तरफ भागा तो उसके पीछे कावड़िए दौड़ लिए और इसमें केबिन का एक शीशा भी टूट गया है और जिसके साथ हल्की-फुल्की मारपीट हुई है उसको तत्काल अस्पताल के लिए भेज दिया गया है मौके पर शांति व्यवस्था कायम है, और अग्रिम विद्वत कार्रवाई की जा रही है।















