दीपावली पर आपके शहर में लक्ष्मी पूजन का टाइम क्या है? नोट करें शुभ मुहूर्त.

इस समय पूरे देश में दीपावली की धूम देखने को मिल रही है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक अमावस्या पर भगवाम राम 14 साल का वनवास पूरा करने के बाद अपने भाई लक्ष्मण और माता सीता के साथ अयोध्या वापस लौटे थे. उनके आने की खुशी में आयोध्या वासियों ने दीपक जलाकर भगवान राम का भव्य स्वागत किया. तभी से दिवाली पर दीपक जलाने की परंपरा शुरू हुई. हालांकि, दिवाली के दिन भगवाम राम की नहीं, बल्कि माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. इसी वजह से दिवाली को लक्ष्मी पूजन के नाम से भी जाना जाता है.आज 20 अक्टूबर को दिवाली पर लक्ष्मी पूजन किया जाएगा और इस दिन भगवान गणेश की भी पूजा की जाती है. अगर आप भी दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजन करने वाले हैं, तो हम आपको बताएंगे कि आपके शहर में लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा.

दिवाली पूजा मुहूर्त 2025  (Diwali Puja muhurat 2025 City Wise)

शहर पूजा टाइम
नई दिल्ली रात 07:08 बजे से 08:18 बजे तक.
नोएडा रात 07:-07 बजे से 08:18 बजे तक.
गुरुग्राम रात 07:09 बजे से 08:19 बजे तक.
पुणे रात 07:38 बजे से 08:37 बजे तक.
चैन्नई रात 07:20 बजे से 08:14 बजे तक.
जयपुर रात 07:17 बजे से 08:25 बजे तक.
हैदराबाद रात 07:21 बजे से 08:19 बजे तक.
चंडीगढ़ रात 07:06 बजे से 08:19 बजे तक.
कोलकाता रात 05:06 बजे से 05:54 बजे तक.
मुंबई रात 07:41 बजे से 08:41 बजे तक.
बेंगलुरु रात 07:31 बजे से 08:25 बजे तक.
अहमदाबाद रात 07:36 बजे से 08:40 बजे तक.

आप अपने शहर के समय के मुताबिक दिवाली का लक्ष्मी-गणेश पूजन कर सकते हैं और धन की देवी को प्रसन्न कर सकते हैं.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts