इन 10 VIP सीटों का क्या है हाल, कौन आगे, कौन रह गया पीछे

दो चरणों में हुए बिहार विधानसभा चुनावों के बाद आज यानी शुक्रवार 14 अक्टूबर को मतगणना हो रही है। बिहार चुनाव में कई बड़े-बड़े नेताओं ने अपना भाग्य आजमाया।आज सुबह जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी, वैसे-वैसे नेताओं की धड़कनें भी बढ़ने लगी। यहां हम बिहार विधानसभा चुनाव के 10 VIP कैंडिडेट की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनकी जीत-हार पर हर किसी की नजर होगी।

इस लिस्ट में महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और RJD नेता तेजस्वी यादव के साथ ही उनके भाई और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख व लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का नाम भी शामिल है। इनके अलावा बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ ही मैथली ठाकुर और मनीष कश्यप की जीत-हार पर भी लोगों की नजर है। सुबह 11.04 बजे तक 10 में से 5 VIP कैंडिडेट अपनी अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं। तेज प्रताप, रामकृपाल यादव, खेसारी, ओसामा और मनीष कश्यप पिछड़े।

VIP Candidates उम्मीदवार का नाम विधानसभा सीट पार्टी

उम्मीदवार का नाम विधानसभा सीट पार्टी मतगणना का हाल
रामकृपाल यादव दानापुर BJP पीछे चल रहे हैं
अनंत सिंह मोकामा JDU आगे चल रहे हैं
तेजस्वी यादव राघोपुर RJD आगे चल रहे हैं
तेज प्रताप यादव महुआ JJD पीछे चल रहे हैं
सम्राट चौधरी तारापुर BJP आगे चल रहे हैं
मैथली ठाकुर अलीनगर BJP आगे चल रहे हैं
विजय कुमार सिन्हा लखीसराय BJP आगे चल रहे हैं
खेसारी लाल यादव (शत्रुघ्न यादव) छपरा RJD पीछे चल रहे हैं
मनीष कश्यप चनपटिया JSP पीछे चल रहे हैं
ओसामा शहाब रघुनाथपुर RJD पीछेचल रहे हैं

बता दें कि बिहार में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था। 11 नवंबर को मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सामने ए ज्यादातर एग्जिट पोल ने राज्य में NDA को पूर्ण बहुमत मिलने की बात कही। हालांकि, एक एग्जिट पोल ने महागठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलता हुआ दिखाया। बिहार में इस बार किस पार्टी या गठबंधन को बहुमत मिलता है इसके अलावा हर किसी की नजर इन 10 VIP उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर भी होगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts