भास्कर न्यूज उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर । बुढ़ाना पूर्व राज्य मंत्री सुधाकर सिंह कश्यप की अचानक मृत्यु से कश्यप समुदाय में शोक की लहर पूर्व राज्य मंत्री सुधाकर सिंह कश्यप के अचानक हृदय गति रुकने से निधन की सूचना से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कश्यप समाज में गहरा शोक है। डॉ. सोनू कश्यप ने इस दुखद समाचार की पहली जानकारी दी, जिन्हें कस्बा बुढाना में उनका घरेलू रिश्ता था। सुधाकर सिंह कश्यप ने अपने समाज के लिए बहुत संघर्ष किया और उनकी यात्रा में वे न्याय और समाजिक न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। उनकी असामयिक मृत्यु पर उनके समर्थकों ने श्रद्धांजलि दी और उनके दाह संस्कार में भाग लिया।डॉ. सोनू कश्यप के साथ मास्टर सुशील कश्यप, मुकेश कश्यप उर्फ़ नानु, सीताराम कश्यप, डॉ. शेखर कुमार रिशिपाल कश्यप, विनोद कश्यप, प्रमोद कश्यप आदि लोग उनके पैतृक आवास ग्राम उपेरा जनपद हापुड़ में पहुंचे और उनके दाह संस्कार में शामिल हुए इस दुख की घड़ी में सभी ने अपने नेता को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी।















