सिलीसेढ़ झील में बढ़ा जलस्तर, एक और बारिश से चल सकती है चादर

मालाखेड़ा, अलवर। रियासत कालीन सिलीसेढ़ झील में गुरुवार को हुई भारी बारिश से जल स्तर में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई। जल संसाधन विभाग के अभियंता संजय खत्री के अनुसार, शाम 7 बजे तक झील का जल स्तर 28 फीट तक पहुंच गया। यदि एक और अच्छी बारिश होती है, तो झील की चादर चलने की संभावना बन सकती है।

स्थानीय निवासी रामजीलाल बैंसला, निहाल सिंह गुर्जर, राम सिंह (सरपंच), सोताज (सरपंच), मदनलाल और अमर सिंह सहित कई लोगों ने बताया कि झील के भर जाने और चादर चलने से आसपास के सैकड़ों गांवों को लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्र का भूजल स्तर भी बेहतर होगा और जल संकट की समस्या में काफी राहत मिलेगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts