मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ वारंट जारी

मुंबई ,2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस में आरोपी और भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ मुंबई की एक विशेष एनआईए अदालत ने जमानती वारंट जारी किया है। अदालत ने यह वारंट तब जारी किया जब वह पिछली सुनवाई में पेश नहीं हुईं और उनकी ओर से चिकित्सा कारणों का हवाला देते हुए छूट मांगी गई थी। अदालत ने यह याचिका खारिज कर दी और 10,000 रुपये का जमानती वारंट जारी किया​.यह मामला 2008 के मालेगांव विस्फोट से जुड़ा है, जिसमें छह लोगों की मौत हुई थी और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। साध्वी प्रज्ञा समेत छह अन्य आरोपियों पर इस मामले में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) और भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत आरोप हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts