उत्कर्ष संस्थान और विद्यालय में गर्म कपड़े वितरण,

अलवर जिले के रैणी-उपखंड क्षेत्र में सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए।गढ़ीसवाईराम कस्बे में स्थित उत्कर्ष संस्थान में वरिष्ट सांखिकी अधिकारी राजेन्द्र कुमार वर्मा ने अपनी 25वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर संस्थान के विशेष योग्यजन बच्चों को गर्म जर्सी, टोपी और मोजे भेंट किए। इस कार्यक्रम में 18 विशेष योग्यजन बच्चों ने उनकी इस पहल से खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक आ.सी. मीना, सरपंच प्रतिनिधि धर्मचन्द बैरवा, एन.एल. वर्मा, अमरनाथ शर्मा, और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसी दिन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेहरा में भामाशाह एवं सेवानिवृत्त व्याख्याता रामजीलाल मीना ने कक्षा 1 से 12 तक के 160 जरूरतमंद बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखकर सभी का दिल खुश हो गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनोहर लाल बैरवा, नन्दकिशोर मीना, और कई अन्य शिक्षाविद एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।दोनों कार्यक्रमों ने क्षेत्र में सामाजिक सेवा और दान की भावना को बढ़ावा दिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts