पुलिस मुठभेड़ में वांछित हत्याभियुक्त घायल गिरफ्तार।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर। जनपद में शातिर वांछित फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में, चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत व सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिंदल ओर थानाध्य़क्ष अक्षय शर्मा के नेतृत्व में। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित हत्याभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड़ में न्याजूपुरा-चरथावल रोड़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना का संक्षिप्त रात्रि को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा,न्याजूपुरा काली नदी के रास्ते से एक बोरे को जलकुंभी से निकालकर नदी में बहाते समय एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।ओर साथ ही उसका एक साथी मौके से भागने में सफल हो गया था। गिरफ्तार अभियुक्त अरबाज व उसके वांछित फरार साथी द्वारा अरबाज की पत्नि चाहत की नृशंस हत्या कर दी गयी थी। ओर शव को बोरे में बन्द कर नदी में जलकुंभी में छिपा दिया गया था। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0-283/2024 धारा 302,201,120बी भादवि पंजीकृत किया गया था। थाना कोतवाली नगर पर उक्त अभियोग में वांछित फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया था। गठित पुलिस टीम को मुखबिर के जरिये सूचना मिली की हत्या के अभियोग में वांछित फरार अभियुक्त न्याजूपुरा से चरथावल मार्ग पर कहीं भागने की फिराक में पैदल जा रहा है। सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा न्याजूपुरा-चरथावल मार्ग पर अभियुक्त को घेर लिया गया। अपने आप को घिरा देखकर अभियुक्त पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर खेतों की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम अभियुक्त द्वारा की गयी फायरिंग में बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा अपने आप को बचाते हुए अभियुक्त की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त घायल हो गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में घायल अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। घायल गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद किये गये। फील्ड युनिट द्वारा मौके से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा घायल गिरफ्तार अभियुक्त को जीवनरक्षार्थ चिकित्सकीय सहायता हेतु जिला अस्पताल भिजावाकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts